# RamaMode of configurationContext - exile from coronation*************************Preparation for Ra-RajatilakM - Magan Ayodhya's male and femaleRa - palace house gates - gatesM -
राम
विधा - विन्यास
प्रसंग - राज्याभिषेक से वनवास
*************************
रा - राजतिलक की थी तैयारी
म - मगन अयोध्या के नर नारी
रा - राजमहल घर द्वारे - द्वारे
म - मङ्गलदीप करें उजियारे
रा - राम बनेंगे अवध के राजा
म - मन उमंग सुखी सकल समाजा
रा - रात पहर की थी बस देरी
म - मगर विधि ने चकरी फेरी
रा - राग द्वेष कैकेयी मन छाया
म - मन्थरा ने विष बेल जगाया
रा - रानी बोली राजा से हठ कर
म - मनवांछित दो , मेरे दो वर
रा - राज्य अवध का भरत को दीजै
म - महल निर्वसन राम को कीजै
रा - राघव दशरथ सुन हुए अचेत
म - ममता हुइ विषधर किस हेत
रा - राम सुने सब तनिक न रोष
म - मध्य सभा कर दिए उद्घोष
रा - राम , पिता का वचन रखेगा
म - महल छोड़ अब वन में रहेगा
रा - रात तलक थे राजनिवासी
म - महल छोड़ हो गए वनवासी
By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब
जय जय श्रीराम
टिप्पणियाँ